Home » क्राइम » नाबालिग से हैवानियत : भजन गायक 5 साल से कर रहा था रेप, विरोध करने पर पहले डंडे व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा, फिर गर्म लोहे से दागा

नाबालिग से हैवानियत : भजन गायक 5 साल से कर रहा था रेप, विरोध करने पर पहले डंडे व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा, फिर गर्म लोहे से दागा

अहिल्यानगर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारनेर तालुका के एक गांव में वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष और कीर्तनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच. . .

अहिल्यानगर। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारनेर तालुका के एक गांव में वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष और कीर्तनकार पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच साल तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
आरोपी की पहचान यशवंत एकनाथ थोरात उर्फ अण्णासाहेब गुंजाल महाराज के तौर पर हुई है, जो श्री दुर्गादेवी वारकरी शिक्षण संस्था का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत के बाद पारनेर पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे अहिल्यानगर जिले में भारी आक्रोश फैल गया है।

घर में अकेली होने पर करता था दरिंदगी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित लड़की जब आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तभी से आरोपी उस पर बुरी नजर रखने लगा था। बताया जा रहा है कि आरोपी के पीड़ित परिवार के साथ करीबी संबंध हैं। पीड़िता का भाई आरोपी की वारकरी शिक्षण संस्था में सचिव के रूप में काम करता था। इसी रिश्ते और भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने 2021 से लडकी का यौन शोषण शुरू किया।
आरोप है कि जब भी लड़की घर में अकेली होती, आरोपी जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। वह पीड़िता को अपने घर भी बुलाता था और दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर वह लड़की को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के मुताबिक आरोपी अक्सर कहता था, “मैंने दो हाफ मर्डर किए हैं, अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता और भाई को मार डालूंगा।”

गरम लोहे से दागा, फिर किया रेप

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 10 मार्च को आरोपी ने उसे फोन करके अपने घर बुलाया। जब उसने आने से मना किया तो आरोपी ने उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डर के मारे जब पीड़िता वहां पहुंची, तो आरोपी उसे कमरे में ले गया और डंडे व थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद रसोई गैस पर लोहे की पक्कड़ गर्म कर उसके शरीर को जगह-जगह दागा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस क्रूरता की वजह से पीड़िता का चलना भी दूभर हो गया था। आरोपी ने उसे किसी को कुछ बताने पर जिंदा जला देने की धमकी भी दी।

भाई को सुनाई खौफनाक आपबीती

14 मार्च को जब पीड़िता का भाई घर आया तो उसने उसकी हालत बेहद खराब देखी। पूछताछ करने पर लड़की ने अन्य चचेरे भाइयों की मौजूदगी में पिछले पांच साल से हो रहे अत्याचार की पूरी कहानी बताई। इसके बाद पीड़िता के भाई ने तुरंत पारनेर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी यशवंत थोरात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के सामने आने के बाद जिले में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों और वारकरी समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम