Home » महाराष्ट्र » नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 लोगों ने तोड़ा दम

नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 लोगों ने तोड़ा दम

डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी से बेहद दर्दनाक खबर आई है। दिंडोरी के शिवाजी नगर में एक मारुति XL6 कार कुएं में गिर गई है। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत. . .

डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी से बेहद दर्दनाक खबर आई है। दिंडोरी के शिवाजी नगर में एक मारुति XL6 कार कुएं में गिर गई है। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा 3 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हादसे का केस दर्ज कर लिया है।

कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी

मिली जानकारी के अनुसार, दरगुडे परिवार किसी के यहां कार्यक्रम में गया था। लौटते समय उनकी कार का बैलेंस खो गया और कार अनियंत्रित होकर आशू राजे के कुएं में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही दिंडोरी पुलिस, प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 2 हाइड्रा क्रेन और तैराकों की मदद से देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और करीब 12 बजे कार को कुएं से निकाला गया। कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बची।

सभी 9 मृतक इंदौर गांव के निवासी

पुलिस के अनुसार, कार के अंदर मिले 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान रेश्मा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी उर्फ सृष्टि अनिल दरगुडे (14), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी उर्फ गुणवंती सुनील दरगुडे, श्रावणी अनिल दरगुडे (11), समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7), माधुरी अनिल दरगुडे (13) और सुनील दत्तू दरगुडे (32) के रूप में हुई है। मृतका दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की वजह कार का बैलेंस खोना

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिरना पता चला है। लेकिन दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच हर एंगल से शुरू कर दी है। वहीं एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत ने पूरे दिंडोरी इलाके को सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की असली वजह पता लगाने में जुटी है। देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे नासिक जिले को झकझोर दिया है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम