Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

निरहुआ ने रचाई भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे से शादी! मांग में भरा सिंदूर तो तस्वीरें हुईं वायरल

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर विवाह सीरीज की तीसरी फिल्म ‘विवाह 3’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक बार फिर से भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी हीरो प्रदीप पांडेय चिंटू और इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे अभिनय करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार व सांसद दिनेश लाल यदव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जानें क्या है सच्चाई…
निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली की मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। शादी की सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं ।जिसमें आम्रपाली दुल्हन और निरहुआ दूल्हा बने नजर आ रहे हैं।
क्या दोनों भोजपुरी स्टार शादी कर चुके हैं? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो जरा ठहरिए। दरअसल, ये फिल्म मंडप के ट्रेलर का एक सीन है। फिल्म के एक सीन में शादी का मंडप दिखाया जाता है जिसमें आम्रपाली और दिनेश फेरे लेते दिखते हैं। इतना ही नहीं दिनेश आम्रपाली की मांग सिंदूर से भी सजाते दिखते हैं। फोटोज इतनी रियल हैं कि कोई भी देख कर चौंक जाए। हालांकि ये फिल्म का सीन है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे जोड़ी फेवरेट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री की पूरी दुनिया कायल है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.