Home » दुनिया » नैंसी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़ः कनाडा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, खालिस्तान से जुड़े हत्या के तार !

नैंसी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़ः कनाडा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, खालिस्तान से जुड़े हत्या के तार !

डेस्क। कनाडा में इंडो-कनाडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे खालिस्तान समर्थक चरमपंथी तत्वों का कोई संबंध. . .

डेस्क। कनाडा में इंडो-कनाडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल (Nancy Grewal) की हत्या के मामले में अब नया मोड़ आया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे खालिस्तान समर्थक चरमपंथी तत्वों का कोई संबंध हो सकता है। पुलिस ने साफ किया है कि अभी तक किसी भी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या रैंडम नहीं थी, बल्कि पीड़िता को निशाना बनाकर की गई थी। नैंसी ग्रेवाल कनाडा के LaSalle इलाके में रहती थीं और सोशल मीडिया पर खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ खुलकर बोलती थीं। उनके परिवार के अनुसार, उन्हें लंबे समय से धमकियां मिल रही थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ महीने पहले उनके घर पर आगजनी (arson) की घटना हुई थी, जिसे पुलिस अब हत्या से जोड़कर देख रही है।
उस घटना का CCTV वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें एक व्यक्ति घर के बाहर आग लगाता दिखाई दिया। 3 मार्च 2026 की रात, नैंसी ग्रेवाल को उनके घर के पास चाकू से कई बार हमला किया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।पुलिस और Ontario Provincial Police की संयुक्त टीम इस केस की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि वे हर एंगल व्यक्तिगत दुश्मनी, सोशल मीडिया विवाद और संभावित चरमपंथी कनेक्शन सबकी जांच कर रहे हैं।
नैंसी ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो में कहा था कि वह कनाडा में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कुछ समूहों और नेताओं पर भी खुलकर निशाना साधा था। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, विचारधारा और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। हालांकि खालिस्तान लिंक की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियां और पहले की घटनाएं इस दिशा में जांच को मजबूत बना रही हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम