Home » हेल्थ » नैरोबी मक्खियों का बढ़ाता जा रहा है खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कीटनाशक का किया गया छिड़काव

नैरोबी मक्खियों का बढ़ाता जा रहा है खतरा, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कीटनाशक का किया गया छिड़काव

उत्तर दिनाजपुर। पूर्वी अफ्रीका से आयी बड़ी आफत नैरोबी मक्खी राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही उत्तर दिनाजपुर में भी दहशत फैला रही है। सिलीगुड़ी और सिक्किम में पहले से ही इसके मामले देखने को मिल रहे है, लेकिन. . .

उत्तर दिनाजपुर। पूर्वी अफ्रीका से आयी बड़ी आफत नैरोबी मक्खी राज्य के अन्य हिस्सों के साथ ही उत्तर दिनाजपुर में भी दहशत फैला रही है। सिलीगुड़ी और सिक्किम में पहले से ही इसके मामले देखने को मिल रहे है, लेकिन अब चिंता और बढ़ गयी है क्योंकि यह एसिड फ्लाई अबउत्तर दिनाजपुर में भी पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इसको लेकर अलर्ट हो गया है।
अच्छी बात है कि उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में नैरोबी मक्खियों के डर से स्थानीय निवासियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा हैं। रामगंज प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को  कीटनाशक का छिड़काव कर विभिन्न कीड़ों को मारने का प्रयास किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामगंज प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह के कीड़े से संक्रमण के मामले आ चुके है, जिससे वे लोग डरे हुई है। इसके फैलने की रफ्तार बहुत तेज है। चींटी की तरह दिखने वाली यह मक्खी काफी खतरनाक है। ये मक्खियां काटती नहीं हैं पर शरीर पर बैठने से जहरीला तरल पदार्थ छोड़ती है जिससे लोगों को त्वचा में जलन और जगह जगह पर इंफेक्शन हो जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर मक्खी शरीर पर बैठे या चिपके तो उसे छूना नहीं चाहिए। छूने पर या इसे मसलने से यह एसिड जैसा जहरीला पदार्थ छोड़ती है, जिसे पेडरिन नाम से जाना जाता है। पेडरिन बहुत हानिकारक होता है, इस पेडरिन के त्वचा के सम्पर्क में आने से यह रासायनिक जलन पैदा करता है। आंखों को मसलते वक्त अगर यह खतरनाक पेडरिन आंखों तक पहुंच जाता है तो कुछ देर के लिए संक्रमित व्यक्ति अंधेपन में भी चला जाता है। इसलिए लोगों को घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ- सफाई रखने की जरुरत है।