Home » दुनिया » न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत, 70 घायल

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत, 70 घायल

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो. . .

वॉशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है। हादसे के समय विमान में लगभग 100 लोग सवार थे। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट ने देर रात एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हवाई अड्डे पर लोगों को निकालने का और बचाव कार्य जारी है। नियामक की ओर से जारी एक नोटिस के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रोकने का आदेश जारी कर दिया है। यह हादसा रनवे 4 के पास हुआ, जब एयर कनाडा की सीआरजे-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी। इसी दौरान एक फायर ट्रक ने विमान को टक्कर मार दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पहले ही विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठ गया, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला और रनवे के पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

एयरपोर्ट बंद, कई उड़ानें डायवर्ट

हादसे के बाद ला गार्डिया एयरपोर्ट को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। सभी उड़ानों को न्यूयॉर्क के ही जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने घटना का संज्ञान लेते हुए सभी फ्लाइट आपरेशन रोक दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा।

विमान हो गया चकनाचूर

टक्कर के कारण विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती तस्वीरों और वीडियो में विमान के अगले हिस्से को क्षतिग्रस्त देखा गया है। हालांकि, सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे और बड़ी जनहानि टल गई। एफएए और अन्य एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि आखिरकार सुरक्षा निर्देशों के बावजूद यह टक्कर कैसे हुई। विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि फायर ट्रक ने एटीसी के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया।

यात्रियों की पहचान को लेकर चर्चा

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान में सवार अधिकांश यात्री यहूदी समुदाय से जुड़े थे। हालांकि, अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभी प्राथमिकता घायलों के इलाज और स्थिति को सामान्य करने पर दी जा रही है।

हादसे का वीडियो हो गया वायरल

हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा ऊपर की ओर उठा हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि टक्कर काफी भीषण थी। इन वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है और हवाई अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा दोनों वाहनों को रुकने का निर्देश दिया गया था, तो फिर यह दुर्घटना कैसे हुई, यह जांच का प्रमुख विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्लभ होती हैं, लेकिन जब होती हैं तो उनके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

स्थिति पर काबू पाने की कोशिश

अभी एयरपोर्ट प्रशासन, बचाव दल और जांच एजेंसियां मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। घायलों का इलाज जारी है और एयरपोर्ट को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जांच रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि इस हादसे के पीछे लापरवाही थी या तकनीकी चूक। तब तक के लिए ला गार्डिया एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहारा लेना पड़ेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम