Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पत्थरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। पत्थरों से लदा ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक घायल हो गया। यह घटना गुरुवार की सुबह अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा-13 इलाके में भूटान जाने वाले एशियाई राजमार्ग पर घटित हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे यांत्रिक खराबी के कारण पत्थरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। घटना की खबर पाकर हासीमारा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। बाद में सड़क से पत्थरों को हटाया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.