जलपाईगुड़ी। पद्मश्री के लिए नामांकित जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी ब्लॉक के निवासी मंगल कांत रॉय और पद्मश्री से सम्मानित करीमुल हक को एक साथ नृत्य करते देखा गया। जलपाईगुड़ी के क्रांति क्षेत्र में मानव सेवा सोसाइटी संस्था का कार्यक्रम लव ऑल सर्व ऑल फेस्टिवल-2023 दो हस्तियों के खूबसूरत नृत्य देखने को मिला। कई लोगों ने इस डांस के नजारे को अपने कैमरे में कैद किया।
सोशल मीडिया पर दो पद्मश्री का एक साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो गया। इस तरह के कार्यक्रम ने बहुतों का दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि इसबार 25 जनवरी को उत्तरबंगाल के दो दिग्गजों को अपने अपने क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जबकि करीमुल हक कुछ वर्ष पूर्व पद्मश्री मिल चुका है। जलपाईगुड़ी के क्रांति में करीमुल हक के मानव सेवा सोसाइटी के एक कार्यक्रम में मयनागुड़ी के पद्मश्री मंगल कांत रॉय पहुंचे। जहाँ लोक संगीत पर दोनों के झूमते हुए कुछ पल को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया व सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो इस समय काफी वायरल हो रहा है