नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे कैबिनेट कमेटी औन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में खाड़ी युद्ध की वजह से देश और दुनिया में बने हालात को लेकर चर्चा होने की संभावना है।न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम 7 बजे कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक होने वाली है। इससे पहले 22 मार्च को सीसीएस की बैठक हुई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध पर गुरुवार को मिडिल ईस्ट वॉर पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। इस वजह से भी सीसीएस की बैठक के मायने बढ़ गए हैं।
अमेरिका को संबोधित करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप
@ 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं।
@ व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि इस संबोधन में ट्रंप ईरान पर ‘महत्वपूर्ण’ अपडेट देंगे।
@ अमेरिकी राष्ट्रपति का यह संबोधन लोकल टाइम 9 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे) रात में होगा।
@ डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं कि दो-तीन हफ्तों में ईरान के खिलाफ कार्रवाई रोक सकते हैं।
@ होर्मज जलडमरुमध्य को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी उन देशों पर है, जो तेल और जहाजों के लिए इसके भरोसे हैं।
कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी क्या है
@ कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) भारत की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है।
@ राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक मामलों से जुड़े विषय और रक्षा खर्च से जुड़े बड़े फैसले यहीं लिए जाते हैं।
@ सीसीएस में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री,गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री भी शामिल होते हैं। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी इसकी बैठक में मौजूद होते हैं।
@ युद्ध, सीमा पर खतरा और जरूरी चीजों और ऊर्जा चेन बनाए रखने के लिए बहुत ही आवश्यक स्थितियों में इसकी बैठकें बुलाई जाती हैं।
पिछली सीसीएस बैठक में क्या हुआ
ईरान युद्ध पर सीसीएस की इससे पहली बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि युद्ध की वजह से पूरा विश्व किसी न किसी रूप में प्रभावित हो रहा है।
ऐसी स्थिति में युद्ध के प्रभाव से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।