कोलकाता / पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने कार्यालय से इस सूची की घोषणा की।
प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
तृणमूल कांग्रेस द्वारा घोषित कुछ प्रमुख उम्मीदवार:
- मेखलीगंज – परेश अधिकारी
- दिनहाटा – उदयन गुहा
- अलीपुरद्वार – सुमन कंजीलाल
- धूपगुड़ी – डॉ. निर्मल राय
- सिलीगुड़ी – गौतम देव
- माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी – शंकर मालाकार
- चोपड़ा – हमीदुल रहमान
- बालुरघाट – अर्पिता घोष
- हरीरामपुर – बिप्लब मित्रा
- डोमकल – हुमायूं कबीर
- करिमपुर – सोहम चक्रवर्ती
- पलाशीपाड़ा – रुकबानुर रहमान
बीजेपी पर बोला हमला
उम्मीदवारों की घोषणा से पहले ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किअगर लड़ाई लड़नी है तो सामने आकर लड़ें, पर्दे के पीछे क्यों?” BJP की सीटें इस बार और कम होंगी।” उन्होंने ने खा कि “यह बंगाल की अस्मिता की लड़ाई है।” उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले को लेकर भी नाराज़गी जताई और कहा कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर इसकी जिम्मेदारी BJP को लेनी होगी।
ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनकी पार्टी 226 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की 100 से अधिक योजनाएं हैं, और यदि तृणमूल सत्ता में नहीं आई तो लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, खासकर तब जब Suvendu Adhikari के भवानीपुर सीट से उम्मीदवार बनने की चर्चा तेज है।