Home » पश्चिम बंगाल » पहले से कर लें तैयारी, सिलीगुड़ी में दो दिन बंद रहेगी पेयजल की आपूर्ति

पहले से कर लें तैयारी, सिलीगुड़ी में दो दिन बंद रहेगी पेयजल की आपूर्ति

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के सभागार में पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम् बैठक हुई । बैठक के बाद नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की समुचित आपूर्ति के. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम के सभागार में पेयजल आपूर्ति को लेकर एक अहम् बैठक हुई । बैठक के बाद नगर निगम प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव ने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल की समुचित आपूर्ति के लिए इस माह की 13 व 14 तारीख को फूलबाड़ी नहर में जलापूर्ति स्थल की मरम्मत की जायेगी. यह काम पश्चिम बंगाल सरकार का सिंचाई विभाग करेगा। 13 को हाफ टाइम और 14 को पूरे दिन पानी सप्लाई काट दी जाएगी। उसके लिए सभी वैकल्पिक उपाय किए गए हैं। इसके लिए स्थायी रूप से 45 पिकअप वैन, 1.5 लाख पानी के पैकेट, 45 पीवीसी पानी के टैंक आदि की व्यवस्था की है। इस वैकल्पिक व्यवस्था के लिए 75 लोगों को काम पर रखा गया है।
बैठक में सिलीगुड़ी नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड के सदस्य आलोक चक्रवर्ती तथा रंजन सरकार मौजूद थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम