Home » देश » पाकिस्तानी सहित 8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, जानिए क्यों ?

पाकिस्तानी सहित 8 यूट्यूब चैनलों को सरकार ने किया ब्लॉक, जानिए क्यों ?

नई दिल्ली। सरकार ने आठ ऐसे यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है, जो देश की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करते थे। इन पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री. . .

नई दिल्ली। सरकार ने आठ ऐसे यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है, जो देश की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करते थे। इन पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री परोसने का आरोप है। इनमें एक पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल भी है। इनके 118 करोड़ व्यूज हैं। बता दें, दिसंबर, 2021 से अब तक 102 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए जा चुके हैं।
यूट्यूब चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें से 7 भारतीय यूट्यूब चैनल है, जबकि एक पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल हैं। सभी आठों यूट्यूब चैनलों को आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। इन चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप है।
कौन-कौन से यूट्यूब चैनल किए गए ब्लॉक, देखिए लिस्ट
1. सरकार ने लोकतंत्र टीवी के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है।
अब तक व्यूज – 23,72,27,331
सब्सक्राइबर – 12.90 लाख
2 . यूएंडवी टीवी (U&V TV) को ब्लॉक किया गया है।
व्यूज – 14,40,03,291
सब्सक्राइबर- 10.20 लाख
3. ए.एम रज़वी नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज -1,22,78,194
सब्सक्राइबर – 95,900
4. गौरवशाली पवन मिथिलांचल नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज – 15,99,32,594
सब्सक्राइबर – 7 लाख
5. सीटॉप5टीएच (SeeTop5TH) को भी सरकार ने ब्लॉक कर दिया है।
व्यूज़- 24,83,64,997
सब्सक्राइबर- 33.50 लाख
6. सरकारी अपडेट नाम के चैनल को भी यूट्यूब पर ब्लॉक किया गया है।
व्यूज -70,41,723
सब्सक्राइबर – 80,900
7. सब कुछ देखो (Sab Kuch Dekho) नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
व्यूज- 32,86,03,227
सब्सक्राइबर -19.40 लाख
8. पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब चैनल न्यूज की दुनिया को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज – 61,69,439
सब्सक्राइबर – 97,000
लोकतंत्र टीवी के फेसबुक पेज को भी किया गया ब्लॉक
बता दें, यूट्यूब चैनल के अलावा लोकतंत्र टीवी के फेसबुक पेज को भी ब्लॉक किया गया है। इसके 3,62,495 फॉलोअर थे।