Home » दुनिया » पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक, 400 लोगों की मौत, काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार ने बदले की खाई कसम

पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर किया अटैक, 400 लोगों की मौत, काबुल एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार ने बदले की खाई कसम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक. . .

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में एक अस्पताल पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि काबुल में एक ड्रग रिहैबिलिटेशन अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। यह वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल के ऊपर से आग की लपटें और धुएं का एक बड़ा सा गुबार उठते हुए दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सुरक्षा बल टॉर्च की रोशनी में शवों को बाहर निकालते और दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अफगान तालिबान के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी हमले में 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए।
पाकिस्तान सरकार ने इस हमले का फुटेज जारी करते हुए इसे सैन्य ठिकानों पर की गई कार्रवाई बताया है। इस हमले के बाद इस्लामिक एमिरेट्स ऑफ अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने टोलो न्यूज़ से कहा कि अब पाकिस्तान के साथ बातचीत या कूटनीति का समय खत्म हो गया है, अफगानिस्तान इसका बदला लेगा. डूरंड लाइन पर दोनों देशों की सेनाएं लगातार आमने-सामने हैं और तनाव चरम पर है।

निशाने पर इस्लामाबाद

जंग की शुरुआत से ही दोनों देशों के बीच जुबानी जंग और सैन्य कार्रवाई तेज थी। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर काबुल पर हमला हुआ, तो निशाना इस्लामाबाद होगा. जवाब में तालिबान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, क्वेटा और रावलपिंडी में पाक आर्मी के ठिकानों पर हमले का दावा किया था। तालिबान ने दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण ‘नूर खान एयरबेस’ को निशाना बनाया है।

पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’

पाकिस्तान ने काबुल और नंगरहार में किए गए इन हमलों को अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने हाल ही में बयान दिया था कि अफगान-तालिबान ने पाकिस्तान में नागरिकों को निशाना बनाकर ‘रेड लाइन’ क्रॉस की है। इसी बयान के बाद कल रात काबुल पर भारी बमबारी की गई। पाकिस्तान का दावा है कि ये हमले उन सैन्य प्रतिष्ठानों पर थे, जो पाकिस्तान में हमलों को प्रायोजित कर रहे थे।

डूरंड लाइन पर भीषण झड़पें

दोनों देशों के बीच सीमा पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. डूरंड लाइन पर दोनों तरफ की सेनाएं लगातार एक-दूसरे पर भारी गोलाबारी कर रही है। पाकिस्तान द्वारा काबुल के अस्पताल पर किए गए हमले और उसके फुटेज जारी करने के बाद अफगानिस्तान में भारी आक्रोश है। तालिबान ने कहा है कि वे इस सैन्य हमले का करारा जवाब देंगे, जिससे पूरे इलाके में बड़ी जंग का खतरा मंडराने लगा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम