Home » देश » पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, यूपी को मिला 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट

पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, यूपी को मिला 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग. . .

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी इस एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। ये उत्तर प्रदेश का 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा। इस एयरपोर्ट से सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद के लोगों को भी फायदा मिलेगा। पीएम मोदी शनिवार को लगभग 12 बजे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

योगी आदित्यनाथ जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ”भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर हर महादेव” के नारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ”मैं यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। डबल इंजन की सरकार के कारण तेज गति से विकास हो रहा है।”

देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक जेवर एयरपोर्ट

भारत के सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माने जाने वाले इस एयरपोर्ट को 4 अलग-अलग चरणों में लगभग 29,560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डेवलप किया जा रहा है, जिसके पहले चरण का आज उद्घाटन होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को साल 2018 में केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम