Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मिली कुछ इस तरह बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली: देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में बधाई दे रहा है। देश में दो करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक देके नया रिकॉर्ड बनाया गया है। शुक्रवार को महज नौ घंटे में दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। हर घंटे 22 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी चली कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है। अक्टूबर के मध्य तक 100 करोड़ के पार होगा आंकड़ा। देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। बताया जा रहा है, कि अक्टूबर के मध्य तक देश में कोरोना वैक्सीन की सौ करोड़ टीके की खुराक लगाई जा सकती है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें दी जायेंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.