Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

प्राचीन शिव मंदिर में हुई दुः साहसिक चोरी, लोगों में देखी जा रही है नाराजगी

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। हरिश्चंद्रपुर थाना के संगठनपाड़ा में एक प्राचीन शिव मंदिर में दुःसाहसिक चोरी से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार की सुबह मंदिर में हुई चोरी के बारे में पता चला। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि मंदिर के गेट का एक हिस्सा टूटा हुआ था और  संभवत चोर यही से मंदिर में घुसे होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में सोने के हार से लेकर कई गहने चोरी हो गए है।  गिरोह ने साष्टांग प्रणाम पेटी से करीब 50 हजार रुपये भी चुरा लिए है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाल ही में क्षेत्र के चार मंदिरों से आभूषण और पैसे चोरी हो गए थे। इस घटना से पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों और मंदिर के अधिकारियों का दावा है कि “इस तरह की चोरी की संख्या इलाके में कुछ नशे के आदी युवकों के कारण बढ़ रही है।  इलाके में स्नैचिंग, चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए बदमाश इस तरह की असामाजिक गतिविधियां कर रहे हैं।” हरिश्चंद्रपुर पुलिस ने कहा कि वे इलाके में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दोषियों की तलाश कर रही हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.