मालदा। पति और पत्नी के संबंध वैसे तो सात जन्मों के कहे जाते हैं लेकिन कलयुगी पत्नी ने इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा को तार—तार कर दिया। अवैध संबंधों का विरोध करने प्रेमी के साथ मिल कर पति हत्या कर देने का आरोप पत्नी पर लगा है। करीब 11 दिन बाद पति का शव सेफ्टी टैंक से बंद शव बरामद किया गया।
मालदा के इंग्लिश बाजार के शोभानगर ग्राम पंचायत स्थित मोहनपुर गांव घटी इस घटना इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक का नाम सादिकुल ख़ान (38) है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहनपुर का रहने वाला पेशे से दैनिक मजदूर सादिकुल ख़ान के साथ 10 वर्ष पहले शरीफा बीबी शादी हुई थी। उनकी दो संतान ने भी है। आरोप है कि पिछले चार वर्षों से पड़ोस के एक युवक के साथ शरीफा का विवाहेत्तर सम्बन्ध था। इसे लेकर सदिकुल के साथ शरीफा का हमेशा झगड़ा होता था। इसके बाद ही शरीफा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साज़िश रची और इसी बीच 10 जनवरी को सादिकुल लापता हो गया। कहीं नहीं मिलने पर 15 जनवरी को मिलकी पुलिस फांड़ी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद घटना की जांच में जुटी पुलिस लालचंद शेख नाम और नूर नूरआलम नामक को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इस दौरान शरीफा और नूर आलम गिरफ्तार कर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के बाद सब कुछ साफ़ हो गया।
पुलिस सूत्रों से पता चला कि पति की हत्या करने के लिए ही शरुफा और नूर ने साजिश रची थी। इसके बाद सदिकुल का अपहरण कर उसकी गला काट कर हत्या कर दी गई और शव को किसी परिजन के घर के सामन सेफ़्टी टैंक से बरामद किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसका शव बरामद किया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Comments are closed.