Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » फांसीदेवा में खाने में ज़हर से एक ही परिवार के 4 सदस्य गंभीर बीमार, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में हैं भर्ती

फांसीदेवा में खाने में ज़हर से एक ही परिवार के 4 सदस्य गंभीर बीमार, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में हैं भर्ती

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत धामनागछ इलाके में एक आदिवासी परिवार के चार सदस्य खाने में ज़हर (फूड पॉइजनिंग) के कारण अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत धामनागछ इलाके में एक आदिवासी परिवार के चार सदस्य खाने में ज़हर (फूड पॉइजनिंग) के कारण अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि रात में खाना खाने के कुछ ही समय बाद परिवार के चारों सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में खाद्य विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) की पुष्टि की।
स्थिति गंभीर होने पर सभी मरीजों को तुरंत उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र की तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रीना एक्का पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम