Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

फिर दिखा माहि मैजिक : आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी, एक छक्का और 2 चौके जड़कर जीत दिला दी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। आईपीएल- में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के नायक और कोई नहीं बल्कि नंबर-1 फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी रहे।
सीएसके के सामने 156 रन का टारगेट था और आखिरी ओवर में टीम को 17 रन की जरूरत थी। क्रीज पर एमएस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस मौजूद थे। मुंबई की ओर से अंतिम ओवर जयदेव उनादकट करने आए। धोनी ने वही किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं, लेकिन जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी और यही वजह है कि जड्डू की फोटो खूब वायरल हो रही है।
लगातार 7वां मैच हारी मुंबई की टीम, धोनी की दमदार पारी से चेन्नई जीती
मैच खत्म करके जब धोनी मैदान से लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और झुककर उनको सलाम किया, तो वहीं अंबाती रायुडू ने हाथ जोड़ लिए। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 6, 4, 2, 4 के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके को जीत दिलाई। धोनी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, ऐसा लग रहा था, जैसे पुराने दिन लौट आए हों।
जडेजा ने मैच के बाद कहा कि थोड़ा नर्वस जरूर थे हम लेकिन हमें पता था कि क्रीज पर धोनी हैं और वह हमारे लिए मैच खत्म करके ही लौटेंगे। मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुबंई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली, वहीं मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
अंतिम ओवर कुछ ऐसा रहा …….
19.1: ओवर की पहली ही गेंद पर उनादकट ने प्रिटोरियस को LBW आउट किया। ये विकेट मुंबई को DRS पर मिला। अब ड्वेन ब्रावो बैटिंग के लिए आए।
19.2: दूसरी गेंद पर ब्रावो ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल निकाला।
19.3: अब धोनी स्ट्राइक पर थे… तीसरी गेंद पर उन्होंने साइट स्‍क्रीन की ओर कमाल का सिक्स लगाकर मुकाबले में जान फूंक दी।
19.4: चौथी गेंद पर एमएस ने शॉर्ट फाइन लेग पर चौका लगाया।
19.5: 5वीं गेंद उनादकट ने मिडिल स्टंप पर यॉर्कर डाली, जिस पर माही ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की ओर फ्लिक किया तेजी से दौड़कर 2 रन चुराए। अब चेन्नई को 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे।
19.6: आखिरी गेंद पर धोनी ने डीप स्‍क्‍वायर लेग पर चौका लगाकर CSK को यादगार जीत दिलाई।
2019 में भी उनादकट को लगाए थे हैट्रिक सिक्स
2019 के IPL में भी धोनी उनादकट की खूब पिटाई की थी। उस समय धोनी ने जयदेव के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े थे। उनादकट उस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे और धोनी CSK के कप्तान थे। मैच में माही ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।
जयदेव उनादकट के खिलाफ एमएस धोनी ने अबतक IPL की 8 पारियों में 244.18 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं और केवल एक बार विकेट गंवाया है।
इस सीजन अच्छी लय में हैं माही
इस सीजन के पहले ही मैच में धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। IPL 2022 की 6 पारियों में उन्होंने 60 की औसत से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 4 बार नॉट-आउट भी रहे।
2019 में भी उनादकट को लगाए थे हैट्रिक सिक्स
2019 के IPL में भी धोनी उनादकट की खूब पिटाई की थी। उस समय धोनी ने जयदेव के एक ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े थे। उनादकट उस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे और धोनी CSK के कप्तान थे। मैच में माही ने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेली थी।
जयदेव उनादकट के खिलाफ एमएस धोनी ने अबतक IPL की 8 पारियों में 244.18 के स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं और केवल एक बार विकेट गंवाया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.