डेस्क। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के मंच पर पूरा बॉलीवुड नजर आया। इस खास शाम को शाहरुख खान ने अपनी एंकरिंग से खास बना दिया। साथ ही शाहरुख और काजोल की परफॉर्म भी चर्चा में रही। कई पुराने कलाकारों को नए कलाकारों ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ट्रिब्यूट दिया। अवॉर्ड नाइट में फिल्म ‘लापता लेडीज’ की धूम रही। कई कलाकार अवाॅर्ड लेते हुए भावुक नजर आए। जानिए, फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 के विजेताओं की पूरी लिस्ट और इवेंट से जुड़ी कुछ खास बातें।
देखें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के विनर्स की पूरी लिस्ट:
बेस्ट फिल्म – लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – शूजित सिरकार (आई वॉन्ट टू टॉक)
बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (मेल) – अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैम्पियन)
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल) – आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडे (सजनी, लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम – राम सम्पत (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल – मधुबंती बाग्ची (आज की रात, स्त्री2)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – जीनत अमान, श्याम बेनेगल
सिने आइकॉन – दिलीप कुमार, नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रमेश सिप्पी (शोले), बिमल रॉय, शाहरुख खान, करण जौहर
बेस्ट डेब्यू मेल – लक्ष्य लालवानी (किल)
बेस्ट डेब्यू फीमेल – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) , आदित्य सुहास जमभाले (आर्टिकल 370)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – रफी महमूद (किल)
बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर, मोनल ठक्कर (आर्टिकल 370)
बेस्ट स्क्रीनप्ले – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट कॉस्ट्यूम – दर्शन जलन (लापता लेडीज)
बेस्ट कोरियोग्राफी – बॉस्को सीजर (तौबा-तौबा, बैड न्यूज)
बेस्ट वीएफएक्स – रीडिफाइन (मुंज्या)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – राम सम्पत (लापता लेडीज)
बेस्ट साउंड डिजाइन – सुभाष साहो (किल)
बेस्ट एक्शन – सीयंग ओह, परवेज शेख (किल)
बेस्ट एडिटिंग – शिवकुमार वी पानेकर (किल)
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले – रितेश शाह, तुषार शीतल जैन (आई वॉन्ट टू टॉक)
बेस्ट डायलॉग – स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – मयूर शर्मा (किल)
कार्तिक आर्यन और अभिषेक ने शेयर किया अवॉर्ड
अपने करियर में अभिषेक बच्चन ने पहली बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किया। अभिषेक को फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। हालांकि यह अवॉर्ड उन्हें संयुक्त रूप से कार्तिक आर्यन के साथ मिला। कार्तिक आर्यन को यह अवॉर्ड फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला। कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन अवॉर्ड लेते वक्त इमोशनल दिखे। अवॉर्ड फंक्शन में आलिया तो नहीं पहुंची थीं लेकिन उन्होंने अपने नाम बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड किया। फिल्म ‘जिगरा’ में उम्दा अभिनय करने लिए आलिया को यह अवॉर्ड मिला है।
शाहरुख को किया गया सम्मानित, काजोल संग परफॉर्मेंस ने जीता दिल
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने काजोल और करण जौहर के साथ यह अवॉर्ड लिया।
जया बच्चन को मिला सिने आइकन अवॉर्ड
@ फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में अभिषेक बच्चन को जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। मंच पर शाहरुख ने जया बच्चन के पैर भी छूए।
@अवॉर्ड फंक्शन में ये झलकियां भी चर्चा में रहीं
@कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे।
@ रवि किशन अवॉर्ड लेते हुए भावुक हुए। शाहरुख खान के साथ खड़े होकर उन्होंने अपने मन की बातें सबके साथ साझा कीं।
‘@लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने भी अवॉर्ड लेते हुए काफी एक्साइटेड दिखीं। डायरेक्टर किरण राव ने अपनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की पूरी कास्ट के साथ बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड लिया।