Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान 11 दिन सरकारी छुट्टी, जाने किस राज्य में कितनी दिन हैं छुट्टी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्‍ली। दुर्गा पूजा और विजयादशमी (दशहरा) के त्‍योहार करीब हैं। पश्चिम बंगाल में पूजा के दौरान सरकारी कर्मचारियों को खूब छुट्टियां मिलेंगी। सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को 11 दिनों के सरकारी अवकाश की घोषणा की। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के मौके पर 30 सितंबर से लेकर 10 अक्‍टूबर तक सरकारी छुट्टी रहेगी। हालांकि, बाकी राज्‍यों में इतनी सरकारी छुट्टियां नहीं हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 अक्‍टूबर को विजयादशमी का अवकाश रहेगा। वह चाहें तो ऑप्‍शनल हॉलिडेज में दशहरे पर एक अतिरिक्‍त छुट्टी भी ले सकते हैं। अधिकतर राज्‍यों में 5 अक्‍टूबर को दशहरे पर सरकारी छुट्टी होगी। इसके अलावा कुछ राज्‍यों से सप्‍तमी, अष्‍टमी और नवमी के लिए भी छुट्टी या वैकल्पिक अवकाश का इंतजाम कर रखा है। आइए देखते हैं कि किस राज्‍य में दुर्गा पूजा और विजयादशमी की सरकारी छुट्टी कब से कब तक है।
ममता ने दुर्गा पूजा समितियों के लिए राशि बढ़ाई
पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारी दुर्गा पूजा के दौरान 11 दिन का अवकाश ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूजा का आयोजन करने वाली प्रत्येक समिति को दी जाने वाली दान राशि में पिछले साल के मुकाबले 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। अब प्रत्येक पूजा समिति को 50 हजार के बजाय 60 हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने इसके साथ ही पूजा पंडालों को 60 प्रतिशत की रियायत पर बिजली देने का भी फैसला किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.