बाजार में लौटी हरियाली : सेंसेक्स 84,200 के पार, BSE के शेयर 5% उछले, चांदी 5500 रुपए फिसली और सोना भी धड़ाम
मुंबई। भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर भर-भराकर टूटी है। मंगलवार को सोना-चांदी दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं और सस्ती हो गई।
सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 55.35 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 61 अंक उछलकर 25,929 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
जापान का निक्केई इंडेक्स 2.54 फीसदी चढ़कर 57,795 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत ऊपर 5,307 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.49 फीसदी चढ़कर 27,160 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 4,122 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत ऊपर 50,135 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.90 फीसदी और एसएंडपी 500 0.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
चांदी की कीमत फिर अचानक फिसली
इधर, सोना-चांदी की कीमतें लगातार क्रैश होने के बाद बीते कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से बिखरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही करीब 5500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने की कीमत ने भी 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम का गोता लगा दिया। अपने हाई लेवल से दोनों कीमती धातुएं अब तक काफी सस्ती हो चुकी हैं। चांदी का वायदा भाव को 1.63 लाख रुपए तक कम हुआ है।
सोने का भाव भी हो गया इतना कम
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये येलो मेटल सोमवार को एमसीएक्स पर तेजी के साथ कारोबार करते हुए 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही गिरकर 1,56,001 रुपये पर आ गया। ऐसे में 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट वाला गोल्ड 2,065 रुपए कम हो गया।मुंबई। भारतीय बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था। दरअसल, भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन आज यानी मंगलवार वाले कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर भर-भराकर टूटी है। मंगलवार को सोना-चांदी दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं और सस्ती हो गई।
सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 144.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,210.00 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 55.35 अंक या 0.21 फीसदी उछलकर 25,922.65 के लेवल पर ओपन हुआ था। सुबह सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 61 अंक उछलकर 25,929 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
ग्लोबल मार्केट में बढ़त
जापान का निक्केई इंडेक्स 2.54 फीसदी चढ़कर 57,795 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.18 प्रतिशत ऊपर 5,307 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.49 फीसदी चढ़कर 27,160 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 4,122 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का डाउ जोंस 0.04 प्रतिशत ऊपर 50,135 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.90 फीसदी और एसएंडपी 500 0.47 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।
चांदी की कीमत फिर अचानक फिसली
इधर, सोना-चांदी की कीमतें लगातार क्रैश होने के बाद बीते कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ रही थीं, लेकिन सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को ये फिर से बिखरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत ओपनिंग के साथ ही करीब 5500 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई, तो वहीं सोने की कीमत ने भी 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम का गोता लगा दिया। अपने हाई लेवल से दोनों कीमती धातुएं अब तक काफी सस्ती हो चुकी हैं। चांदी का वायदा भाव को 1.63 लाख रुपए तक कम हुआ है।
सोने का भाव भी हो गया इतना कम
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये येलो मेटल सोमवार को एमसीएक्स पर तेजी के साथ कारोबार करते हुए 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को खुलने के साथ ही गिरकर 1,56,001 रुपये पर आ गया। ऐसे में 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम 24 कैरेट वाला गोल्ड 2,065 रुपए कम हो गया।