Home » बिहार » बिहार चुनाव 2025: ‘चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे गए’, बेगूसराय में प्रियंका का एनडीए पर कड़ा प्रहार, बोलीं- उनके इरादे नेक नहीं

बिहार चुनाव 2025: ‘चुनाव से पहले 10,000 रुपये बांटे गए’, बेगूसराय में प्रियंका का एनडीए पर कड़ा प्रहार, बोलीं- उनके इरादे नेक नहीं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है, जिसके चलते सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। इस बीच मोकामा में दुलारचंद यादव. . .

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है, जिसके चलते सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। इस बीच मोकामा में दुलारचंद यादव के मर्डर से बिहार की सियासत गरमा गई है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
इस कड़ी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शनिवार (1 नवंबर) को बिहार पहुंचीं। उन्होंने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए ने बिहार में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 10,000 रुपये बांटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बिहार की जनता जीवन यापन करने के लिए संघर्ष कर रही है जो पीएम आकर पूछते हैं कितने पैसे देने चाहिए? इसके अलावा प्रियंका गांधी ने महागठबंधन की तारीफों के पुल भी बांधे।

मोकामा हत्याकांड पर बोलीं प्रियंका गांधी


बेगुसराय में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज जनता चाहती है कि वर्तमान की बात हो। यहां जनता का गुजारा नहीं हो रहा है। मोकामा की घटना पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता रोज ये सह रही है। किसी भी महिला से पूछ लीजिए क्या वे सुरक्षित हैं? 2 दिन पहले एक नेता की हत्या हुई। उससे पहले कुछ व्यापारियों की भी हत्या हुई।

एनडीए पर निशाना साधा


एनडीए पर निशाना एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब जनता जागरूक हो जाती है, तो महलों में रहने वाले और अपनी छवि चमकाने पर ध्यान केंद्रित करने वाले राजनेता डरने लगते हैं। इसीलिए वे वोट चोरी का सहारा लेते हैं। युवा बेरोजगार हैं और बिहार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिहार में आप जितने भी कारखाने देखते हैं, वे सभी कांग्रेस की पहल पर थे; आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान जवाहरलाल नेहरू द्वारा बनाए गए थे। हम अल्पसंख्यकों के शोषण को समाप्त करने के लिए समाज में समानता की मांग करते हैं। उन्होंने बिहार में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन चुनाव से ठीक पहले 10,000 रुपये बांटे। उनके इरादे नेक नहीं हैं। अपना वोट सोच-समझकर डालें, यह आपका अधिकार है और स्वाभिमान का मामला है।