Home » देश » बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, कई बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

बिहार चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55% वोटिंग, कई बूथों में लोगों ने किया वोट बहिष्कार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका,. . .

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में वोट डाले जा रहे हैं।
दूसरे चरण के मतदान में सुबह 9:30 तक 14.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कई मंत्रियों समेत बिहार के बड़े नेताओं ने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला है। वहीं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं।

दिलीप जायसवाल ने डाला वोट


बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किशनगंज जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिलावरगंज के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बाहर निकलकर उन्होंने कहा, पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही”

रोहतास में वोट बहिष्कार

रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अखोड़ी पंचायत के लड्डूई बिशनपुरा गांव में अभी तक वोट बहिष्कार जारी है। करगहर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 175 और 176 पर लोगों ने वोट का बहिष्कार किया है। हालांकि, इस वोट बहिष्कार की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हो गई है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कटिहार के मतदाताओं में काफी उत्साह

लोकतंत्र के महापर्व में कटिहार के आम और खास मतदाता बढ़ चर कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। मतदाताओं में काफी उत्साह है। इसी बीच कटिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा अनुसूचित जाति मतदान केंद्र में पहुंचकर पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम और उनकी धर्मपत्नी ने मतदान किया, मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर किसी की भागीदारी बेहद महत्पूर्ण है। इसलिए सभी को मतदान जरूर करना चाहिए।

औरंगाबाद के बूथ संख्या 54 पर वोट बहिष्कार

औरंगाबाद विधानसभा के तेंदुआ गांव के बूथ संख्या 54 पर वोटरों ने वोट बहिष्कार कर दिया है और वोट नहीं डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि चार महीने पहले ही जिले के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दिया गया था लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं किया गया। इसलिए इस बूथ पर 353 वोट है जिसका विरोध करते हैं।

9 बजे तक कुल 14.55 प्रतिशत मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है। कुल 14.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 15.04%, पूर्वी चंपारण में 14.11%, शिवहर में 13.94%, सीतामढ़ी में 13.49%, मधुबनी में 13.25%, सुपौल में 14.85%, अररिया में 15.34%, किशनगंज में 15.81%, पूर्णिया में 15.54%, कटिहार में 13.77%, भागलपुर में 13.43%, बांका में 15.14%, कैमूर (भभुआ) में 15.08%, रोहतास में 14.16%, अरवल में 14.95%, जहानाबाद में 13.81%, औरंगाबाद में 15.43%, गया में 15.97%, नवादा में 13.46% तथा जमुई में 15.77% मतदान हुआ है।

Web Stories
 
केले में काली मिर्च मिलाकर खाने से क्या होता है? घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स उत्पन्ना एकादशी पर इस स्तोत्र का पाठ करने से होगी तरक्की बच्चों को मोबाइल की लत से कैसे दूर करें? सर्दियों में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये चीजें