बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी : आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने मारी बाजी, कुल 86.23 रहा लड़कियों का पास प्रतिशत
नई दिल्ली। बिहार बोर्ड ने आज, 23 मार्च को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है, जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने रिजल्ट जारी करने से संबंधित ये जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल @officialbseb पर बताई है। हाल ही में बीएसईबी ने इंटर रिजल्ट 2026 की डेट और टाइम की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया है। बिहार शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार द्वारा दोपहर 1.30 इंटरमीडिएट का वार्षिक परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार भी उपस्थित रहेंगे। बोर्ड ने परीक्षाफल देखने के लिए दो आधिकारिक वेबसाइट की सूचना भी दी है।
आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने मारी बाजी
बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा।
कहां चेक करें बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट?
बीएसईबी ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1.30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव डॉ. बी. राजेन्दर भी उपस्थित करेंगे। परीक्षाफल https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा।
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे-
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर आपको Bihar Board 12th Result 2026 Download Link नजर आएगा। उसपर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई डिटेल्स भरकर सब्मिट कर दें।
तुरंत आपकी स्क्रीन पर 12वीं क्लास के मार्क्स आ जाएंगे।
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट कहां देखें?
बिहार 12वीं रिजल्ट देखने का तरीका तो आप चेक कर लिए लेकिन आधिकारिक वेबसाइट्स भी नोट कर लें। जिससे अगर एक वेबसाइट ट्रैफिक बढ़ने के कारण खुलने में दिक्कत करती है, तो आप तुरंत दूसरी पर डिटेल्स भरकर परिणाम चेक कर सकें। यहां आधिकारिक वेबसाइट्स के लिंक के अलावा अन्य वेबसाइटों के नाम भी बताए गए हैं। जिससे BSEB 12 Class का रिजल्ट देखा जा सकता है।
interbiharboard.com
www.bsebeexam.com
results.biharboardonline.com
navbharattimes.indiatimes.com
India Result
Sarkari Result
प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए रिजल्ट की घोषणा जब होगी उससे पहले और उसके बाद की हल पल की अपडेट अभी से ही आपको नवभारतटाइम्स.कॉम पर मिलती रहेगी।