Home » देश » बिहार में तीन बजे तक 53.77% मतदान, पोलिंग बूथ के आगे लगी है लंबी क़तर, सभी जगहों से बंपर वोटिंग सूचना

बिहार में तीन बजे तक 53.77% मतदान, पोलिंग बूथ के आगे लगी है लंबी क़तर, सभी जगहों से बंपर वोटिंग सूचना

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनावी रण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें केंद्र में हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर, तेज प्रताप यादव की महुआ. . .

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चुनावी रण में कई हाई-प्रोफाइल सीटें केंद्र में हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर, तेज प्रताप यादव की महुआ और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट पर सबकी नजर है। लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं ने भी अपना वोट डाल दिया है। इस बीच बिहार में 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान हुई है ह। सभी जगहों से बंपर वोटिंग सूचना है।
बिहार चुनाव के पहले चरण में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा और आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब (दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे) की रघुनाथपुर सीट भी चर्चा में है। दिलचस्प बात ये है कि सिंगर मैथिली ठाकुर भी बीजेपी के टिकट पर अलीनगर से चुनाव लड़ रही हैं। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगा, जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चरण का मतदान बिहार के सियासी भविष्य की नींव रखेगा। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए हो रही वोटिंग के सारे

जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं’

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी जिले के परिहार और सुरसंड विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। परिहार से भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी और सुरसंड से जदयू प्रत्याशी नागेंद्र राउत के पक्ष में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार की जनता अब पहचान का संकट से निकलकर, विकास का विकल्प चुन रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भगवान श्रीराम और जानकी पर सवाल उठाए उनको सबक सिखाना है, क्योंकि जो राम का नहीं है, वह हमारे किसी काम का नहीं है।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की गाड़ी पर पथराव

लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी है। इस बीच, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के वाहन पर पथराव की खबर आई। उपमुख्यमंत्री ने इसका आरोप राजद पर लगाया है। बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का काफिला चुनाव प्रबंधन के सिलसिले में इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना खुडियाडी गांव की है। उन्होंने बताया कि यहां सही तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी। उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए, पथराव किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राजद के गुंडों ने किया है। सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों की छाती पर बुलडोजर एक्शन होगा। इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। एनडीए जीत रहा है, तो इन्हें तकलीफ हो रही है।

‘2005 से पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे’

बिहार विधानसभा चुनाव में जारी पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई पहुंचे और एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने 2005 से पहले की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी सरकार 24 नवंबर 2005 को सत्ता में आई थी और 20 साल से सत्ता में है। इन 20 वर्षों में हमारी सरकार ने बिहार में विकास कार्य किया। पूर्व की सरकारों को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य को बहुत बुरी हालत में छोड़ दिया था। लोग शाम के बाद बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस नहीं करते थे।

‘भाजपा कर रही बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार का चुनाव ‘चोरी करने’ की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूर्णियां की जनसभा में युवाओं और ‘जेन जेड’ का आह्वान किया कि भाजपा और निर्वाचन आयोग के ‘वोट चोरी’ करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए मुश्तैद रहें। राहुल गांधी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘हमने ऐसा सबूत दिया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।’

मतदान प्रतिशत में पिछड़ रहा मुजफ्फरपपुर, टॉप पर गोपालगंज
बिहार विधानसभा चुनाव में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत आया है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान गोपालगंज जिले में हुई है और सबसे कम मतदान प्रतिशत अब तक मुजफ्फरपुर में रहा है। हालांकि, ये अंतर काफी मामूली है। उम्मीद है कि आगे चलकर इसमें काफी इजाफा होगा।

बिहार में 1 बजे वोटिंग का डेटा रहा 42.31 प्रतिशत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। इस चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा है, जो उम्मीदवारों और जनता दोनों के लिए एक बड़ा इम्तिहान है। चुनाव आयोग ने मतदान की गति पर नजर रखते हुए दोपहर 1 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी किया है। दोपहर एक बजे तक, राज्य में औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो उत्साहजनक है। चुनावी माहौल गर्म है और मतदाता अपने भविष्य का फैसला करने के लिए कतारों में खड़े हैं।

शिक्षा, विकास, रोज़गार को ध्यान में रखकर वोट करें- खान सर

बिहार के शिक्षक खान सर ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ‘लोगों को अपने उम्मीदवार को शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवा, रोज़गार, सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट देना चाहिए. वोट बहुत शक्तिशाली होता है. मैं युवाओं से वोट देने की अपील करता हूं। ‘

Web Stories
 
Manu Bhaker की पिस्टल की कीमत कितनी है?  टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें ये 5 तरह के लोग होते हैं घबराहट के आसान शिकार कौन हैं आशीष चंचलानी जिनके इश्क में गिरफ्तार बताई जा रहीं एक्ट्रेस एली अवराम! नवविवाहित दुल्हन के लिए 7 शानदार साड़ी आइडियाज