Home » बिहार » बिहार में नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया; विधान परिषद नहीं पहुंचे , MLC पद से इस्तीफा भिजवाया

बिहार में नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया; विधान परिषद नहीं पहुंचे , MLC पद से इस्तीफा भिजवाया

पटना। बिहार के सियासी गलियारे में आज काफी हलचल है। आज सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। उन्होंने जदयू एमएलसी संजय गांधी के जरिए विधान परिषद में अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद भाजपा. . .

पटना। बिहार के सियासी गलियारे में आज काफी हलचल है। आज सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा परिषद की सदस्यता से इस्तीफ दे दिया है। उन्होंने जदयू एमएलसी संजय गांधी के जरिए विधान परिषद में अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के जरिए अपना इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी विधान परिषद् जाकर पहुंचे थे। नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नितिन नवीन का इस्तीफा भी दिया गया

इधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा से विधायक नितिन नवीन भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा रविवार सुबह ही सौंप दिया था। आज इसकी जानकारी दी गई है। अब संजय सरावगी नितिन नवीन का इस्तीफा विधानसभा जाकर दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के माध्यम से बांकीपुर विधानसभा के सदस्य नितिन नवीन का इस्तीफा मिला है। हमने इसे स्वीकार कर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। बिहार की राजनीति दोनों नेताओं का काफी योगदान रहा। आगे भी दोनों बिहार और देश के लिए काम करते रहे हैं। दोनों नेताओं के साथ काफी लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दोनों ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम