Home » बिहार » बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बसपा ने घोषित किए 88 प्रत्याशियों के नाम , 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : बसपा ने घोषित किए 88 प्रत्याशियों के नाम , 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को. . .

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 88 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है।

यहां देखें प्रत्याशियों की सूची

ये होंगे स्टार प्रचारक: 

सुभासपा ने भाजपा से किया किनारा, उतारे अपने प्रत्याशी

इसके एक दिन पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीति एनडीए से किनारा कर लिया है। यूपी सरकार में शामिल होने के बाद भी बिहार के चुनाव में सुभासपा ने बुधवार को पहले चरण में 47 विधानसभा सीटों पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और बृहस्पतिवार शाम को दूसरी सूची भी जारी करने की तैयारी है।

बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बीते दो साल से बिहार चुनाव की तैयारी कर रहे थे और लगातार रैली और जनसभा भी कर रहे थे। इसी आधार पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बिहार में एक दर्जन से अधिक सीटों पर दावेदारी भी कर रखा था। लेकिन भाजपा ने हाल में ही बिहार चुनाव के लिए सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा किया है, इसमें सिर्फ बिहार की स्थानीय दलों को ही हिस्सेदारी दी गई है। वहीं, सुभासपा को एक भी सीट नहीं दिया गया है। काफी इंतजार के बाद राजभर ने बिहार में एनडीए से गठबंधन तोड़ते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इसी कड़ी में सुभासपा अध्यक्ष ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतार कर गठबंधन में किनारा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि हमने तो पूरी कोशिश थी, लेकिन हमारी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया। अंततः हमें अकेले दम पर चुनाव लड़ने के फैसला लेना पड़ा।