Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बुर्का पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस करना महंगा, वीडियो वायरल होने पर छात्रों को प्रिंसिपल ने किया सस्पेंड

- Sponsored -

- Sponsored -


मंगलुरु। छात्र संघ के अनौपचारिक कार्यक्रम में कर्नाटक के मंगलुरु स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज के कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया था। बुर्का पहनकर छात्रों द्वारा डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन ने इन छात्रों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कॉलेज प्रशासन ने ऐसे छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।
सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज प्रशासन द्वारा गुरुवार 08 दिसबंर एक बयान जारी किया गया है। कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी बयान में वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कॉलेज के कुछ छात्रों द्वारा बुर्का पहनकर बॉलीवुड गानों पर डांस किया गया था। ऐसे छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र संघ के कार्यक्रम में डांस शो की इजाजत नहीं दी गई थी। लेकिन कुछ छात्रों ने मंच पर आकर डांस किया।
मंगलुरु स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा, ‘यह अनुमोदित कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। कॉलेज उन गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है, जो समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर बुर्का पहनकर छात्रों का जो डांस वीडियो वायरल हुआ है वो कॉलेज के छात्रों द्वारा मोबाइल कैमरे से कैद किया गया था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन ने इस वीडियो के संबंध में एक जांच बैठी थी।
इस जांच के लंबित रहने तक छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी कॉलेज प्रशासन ने खुद एक बयान जारी कर दी है। अपने बयान नें कॉलेज प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि “कॉलेज समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता है।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.