Home » क्राइम » बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर : मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश

बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर : मां-बहन और भांजे का काटा गला, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश

बैंगलोर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों का गला रेत दिया। वहीं इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या करने का प्रयास. . .

बैंगलोर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों का गला रेत दिया। वहीं इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतकों की हुई पहचान

घटना में शख्स की मां और बहन की मौत हो गई, जिनकी पहचान 55 वर्षीय आशा और 34 वर्षीय वर्षिता के रूप में हुई है। वहीं 32 वर्षीय मोहन और 11 वर्षीय मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

कर्ज में डूबा था परिवार

घटना के बारे में बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी चंद्रकांत एमवी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार के कर्ज बहुत था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसकी वजह से परिवार ने यह कदम उठाया है।
दरअसल, मोहन चिट फंड के कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह 5 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक की रकम की लेन-देन भी करता था। इसके अलावा वह उगाड के दौरान मांस के लिए और दिवाली के दौरान पटाखों के लिए मौसमी चिट योजनाएं भी चलाता था। वहीं वह बहुत खर्चीले स्वभाव वाला भी इंसान था। इसके चलते उस पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया।
जब कर्ज नहीं चुका पाया तो उसने परिवार के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। मोहन ने पहले अपने परिवार के तीन लोगों का गला रेता। इसके बाद खुद ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि मोहन और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रिश्तेदारों को भेजा वीडियो

बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा खौफनाक कदम उठाने से पहले वीडियो भी बनाया गया था। जिसमें उन्होंने बताया कि बढ़ते कर्ज के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया है। इसके बाद उन्होंने यह वीडियो रिश्तेदारों को भेजा। फिर रिश्तेदार उनके घर की तरफ गए।
घर पहुंचने पर देखा कि मेन गेट बंद है। बाद में पीछे के दरवाजे से अंदर प्रवेश किया तो घटनास्थल को देखकर हैरान हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम