Home » मनोरंजन » बॉक्स ऑफिस धुरंधर- 2 : 19वें दिन मुंह के बल गिरी धुरंधर 2 लेकिन इस देश में तोड़ दिया बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस धुरंधर- 2 : 19वें दिन मुंह के बल गिरी धुरंधर 2 लेकिन इस देश में तोड़ दिया बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

डेस्क। रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 से जो धमाका किया है उसकी गूंज कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। 18वें दिन का कलेक्शन सामने आते ही. . .

डेस्क। रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 से जो धमाका किया है उसकी गूंज कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। 18वें दिन का कलेक्शन सामने आते ही पता चला था कि फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और ये किसी भी फिल्म के लिए घर में इनती कमाई करने वाला सपना जैसा होता है। लेकिन अब 19वें दिन एक जादू हुआ है और आदित्य धर की फिल्म ने एक देश में बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि 19वें दिन यानि सोमवार को फिल्म की कमाई गिरावट भी देखने को मिली लेकिन फिर लोग काफी संख्या में ये फिल्म देख रहे हैं। रणवीर सिंह के साथ साथ इस फिल्म में कई स्टार्स लौटे हैं जो कि कमाल का अभिनय कर रहे हैं।


धुरंधर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

1000 करोड़ की कमाई के साथ’धुरंधर 2′ ने इंडिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा पूरी दुनिया की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 1622 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और ये आंकड़ा महज 19 दिनों में छुआ गया है। लेकिन इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली 2 ने रिलीज होकर नॉर्थ अमेरिका में 20.80 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। जबकि धुरंधर 2 ने यहां अब तक 26 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं। इसके साथ ही धुरंधर 2 इस देश में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो चुकी है। देखने वाली बात है कि वर्ल्डवाइड ये रिकॉर्ड कब टूटता है।

19वें दिन कितनी कमाई?

जिस तरह से सोमवार को धुरंधर 2 की कमाई में गिरावट आई है उसको देखकर लग नहीं रहा है कि ये फिल्म बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाएगी। इस फिल्म ने 1810 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2 को अगर ये रिकॉर्ड तोड़ना है तो अभी 200 करोड़ का कलेक्शन और करना होगा जो कि अब मुमकिन नहीं है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम