Home » मनोरंजन » ‘बॉर्डर 2’ के आगे डंके की चोट पर नोट छाप रही ‘मर्दानी 3’, 5वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ के आगे डंके की चोट पर नोट छाप रही ‘मर्दानी 3’, 5वें दिन कर डाला इतना कलेक्शन

डेस्क |रानी मुखर्जी स्टारर, एक दमदार फीमेल-लीड पुलिस फिल्म ‘मर्दानी’ की पहली दो किस्तों ने इस स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया कि महिलाएं सिर्फ रोमांटिक या कॉमेडी फिल्में करती है. फ्रेचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही थीं और. . .

डेस्क |रानी मुखर्जी स्टारर, एक दमदार फीमेल-लीड पुलिस फिल्म ‘मर्दानी’ की पहली दो किस्तों ने इस स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया कि महिलाएं सिर्फ रोमांटिक या कॉमेडी फिल्में करती है. फ्रेचाइजी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही थीं और इसकी तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘मर्दानी 3’, 30 जनवरी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में रानी ने एक बार फिर SSP शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में कमबैक किया है।
यश राज फ़िल्म्स द्वारा प्रोड्यूस इस कॉप ड्रामा में रानी की परफॉर्मेंस को अच्छे रिव्यू मिले हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।यहां तक की ये सनी देओल की बॉर्डर 2 के आगे भी डटी हुई है। चलिए यहां जानते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पांचवे दिन यानी मगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘मर्दानी 3’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?

‘मर्दानी 3’ की शुरुआत धीमी हुई थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर इसने रफ्तार बढ़ा ली थी। हालांकि अब वीकडेज में इसकी कमाई घट रही है. वहीं इसे सनी देओल की बॉर्डर 2 से भी मुकाबला करना पड़ रहा है. इस कारण भी इसकी कमाई पर असर पड़ रहा है।
इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 4 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़, तीसरे दिन 7.25 करोड़ और चौथे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 22.25 करोड़ रुपये हो गई है।


मर्दानी 3’ क्या रानी मुखर्जी की टॉप 10 फिल्मों में हो पाई शामिल?

‘मर्दानी 3’ की कमाई में मंगलवार को मामूली तेजी देखने को मिली और इसी के साथ इसकी भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 22.25 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ये फिल्म अब दिल बोले हडिप्पा के 23.14 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर रानी की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है। हालांकि इसे अभी 1 करोड़ के करीब कमाने की जरूर है. बुधवार को ये फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी और रानी की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर जाएगी।

‘मर्दानी 3’ के बारे में

आयुष गुप्ता द्वारा लिखित,‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी हैं। फिल्म की कहानी रानी के किरदार शिवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, शिवानी तीन महीनों में रहस्मय परिस्थितियों में लापता हुई 93 युवा लड़कियों के मामले की जांच करती है। बता दें कि 2014 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘मर्दानी’ का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था,जबकि ‘मर्दानी 2’ का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम