Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » क्राइम » भाजपा नेता के घर पर हमला

भाजपा नेता के घर पर हमला

मालदा: भाजपा के नेता के घर पर हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी को गांव से निकाल दिए जाने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं गांव लौटने पर उसकी हत्या. . .

मालदा: भाजपा के नेता के घर पर हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  घटना के बाद आरोपी को गांव से निकाल दिए जाने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं गांव लौटने पर उसकी हत्या किये जाने की धमकी भी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद पूरे गांव में हड़कमप मच गया है। भाजपा नेता इस दहशत से गांव नहीं जा पा रहे हैं।  घटना के पीछे सत्ताधारी तृणमूल समर्थकों का हाथ होने का दावा किया जा रहा है।  दूसरी ओर  जिला तृणमूल नेतृत्व ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।  मालदार के मानिकचक थाना क्षेत्र के बड़ बागान इलाके में इस घटना के बाद भारी तनाव देखा जा रहा है। बड़ बागान निवासी और जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव आकाश शेख ने आरोप लगाया कि माणिकचक ग्राम पंचायत के भाजपा अध्यक्ष सौंदर्य मंडल के खिलाफ हाल ही में अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया गया था। उसके बाद तृणमूल नेता अलीम शेख, अख्तरुल शेख समेत अन्य बदमाशों ने उनके घर पर हथियारों से हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले । इसके बाद से उसे लगातार फोन पर धमकी दी जा रही है। उन्होंने मानिकचक थाने में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई पर अब तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीँ तृणमूल नेता आलम शेख ने कहा, वे आकाश शेख नाम के किसी व्यक्ति को नहीं जानते।  इस बारे में लगाए गए आरोप  पूरी तरह निराधार हैं। वे एक तृणमूल  कार्यकर्ता हैं । भाजपा अध्यक्ष को हटा दिया गया है। तृणमूल नेता प्रधान हो सकते हैं। उसे रोकने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। यह पूरी तरह से निराधार है। यह एक राजनीतिक साजिश है।

दूसरी ओर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंदा चंद्र मंडल ने कहा कि तृणमूल चाहती है कि उनमें से एक भाजपा प्रधान के बजाय उसकी पार्टी का प्रधान हो। इसलिए पांच लोगों को ले जाया गया।  आकाश शेख रास्ते का रोड़ा बना हुआ है। यह पूरी घटना इसी का नतीजा है। आकाश शेख इन दिनों  बेघर होकर दर- दर भटक रहे हैं। किसी भी दिन उसकी जान जा सकती है।  तृणमूल मालदा जिले में तालिबान का शासन चल रहा है। वहीँ मालदा के तृणमूल जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बॉक्सि ने कहा कि ये सभी  आरोप झूठे और निराधार हैं। तृणमूल का कोई भी सदस्य  इस गतिविधियों में शामिल नहीं है। उन्होंने विरोधी पार्टियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया।

Trending Now

भाजपा नेता के घर पर हमला में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़