Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा रिपोर्ट सीबीआई जांच को करेगी प्रभावित, दार्जीलिंग में रामपुरहाट कांड पर बोलीं ममता

- Sponsored -

- Sponsored -


दार्जिलिंग। दार्जीलिंग में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि रामपुरहाट की घटना की जांच में राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही हैं। उन्होंने बुधवार को दार्जिलिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं खुद चाहती हूँ कि रामपुरहाट हिंसा मामले में वास्तविक आरोपियों को सजा मिले। लेकिन उन्होंने घटना को लेकर भाजपा की ओर से तैयार की गयी रिपोर्ट से सीबीआई की जांच प्रभावित होने की आशंका जताई | मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट की भी निंदा की। उन्होंने जांच में राजनीतिक हस्तक्षेपका आरोप लगाते हुए कहा, वे मेरे जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने चाहते है। यह एक बड़ी साजिशा है।
महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, बीजेपी की निति है किखाली तंग करो, जैसे लोग भूल जाएं कि गैस के दाम बढ़ गए हैं। ममता बनर्जी ने कहा लगातार पेट्रोल की कीमतें बढ़ाते जा हैं। डीजल और गैस का भी भाव बढ़ाते हैं। आम लोग परेशान है। उन्होंने ने कहा कि उनकी सरकार ने यूक्रेन से लौटे 400 विद्यार्थियों की पढाई की निशुल्क व्यस्था की है, केंद्र सरकार ने इस दिशा में क्या काम किया है। उन्होंने केंद्र की नीतियों को जनविरोधी बताया और सभी पार्टियों के नेताओं को भाजपा के विरुद्ध एक जुट होने का आह्वान किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.