Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » खेल » भारतीय महिला टीम के केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा, कुल 17 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारतीय महिला टीम के केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा, कुल 17 खिलाड़ियों को किया शामिल

मुंबई। बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सेन्ट्रल अनुबंध की घोषणा कर दी है। तीन कैटेगरी में खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे पहले ग्रेड ए को रखा गया है। इसके बाद ग्रेड बी और अंत में. . .

मुंबई। बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सेन्ट्रल अनुबंध की घोषणा कर दी है। तीन कैटेगरी में खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सबसे पहले ग्रेड ए को रखा गया है। इसके बाद ग्रेड बी और अंत में ग्रेड सी के तहत महिला क्रिकेटरों को अनुबंध में शामिल किया गया है। हालांकि पुरुष क्रिकेटरों के अनुबंध में सबसे पहले ए प्लस ग्रेड आती है। महिला वर्ग में ऐसा नहीं है। इसके अलावा इन ग्रेड्स में शामिल खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में भी अंतर है। टॉप ग्रेड में शामिल महिला क्रिकेटरों को 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड सी में 10 लाख रुपये सालाना मिलते हैं।
बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में वृद्धि की थी। हालांकि अनुबंध की राशि में फ़िलहाल कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। सभी तीनों ग्रेड्स में कुल 17 महिला क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। टॉप ग्रेड में सिर्फ तीन ही महिलाओं को रखा गया है।
सेंट्रल अनुबंध में शामिल महिला क्रिकेटर
ग्रेड A- स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा
ग्रेड B- रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़
ग्रेड C- मेघना सिंह, देविका वैद्य, सेब्बिनेनी मेघना, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया।

Trending Now

भारतीय महिला टीम के केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा, कुल 17 खिलाड़ियों को किया शामिल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़