Home » लेटेस्ट » भारत इस तारीख को माओवादियों से हो जाएगा मुक्त,ओडिशा में अमित शाह ने किया ऐलान

भारत इस तारीख को माओवादियों से हो जाएगा मुक्त,ओडिशा में अमित शाह ने किया ऐलान

कटक। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सल से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से. . .

कटक। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश को 31 मार्च तक नक्सल से मुक्त बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल उन लोगों के मंसूबों को विफल कर देंगे जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक तथाकथित रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं।
ओडिशा के कटक जिले के मुंडाली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सुरक्षा बल उन ताकतों को हराएंगे, जो आंध्र प्रदेश के तिरुपति से लेकर नेपाल के पशुपतिनाथ तक रेड कॉरिडोर बनाने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है और अब देश लाल आतंक को समाप्त करने के करीब पहुंच गया है।
शाह ने CISF की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह बल देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देकर आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने देश की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी प्रगति की है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम