Home » खेल » भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, इस बार हॉकी के मैदान में मचने वाला है कोहराम!

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, इस बार हॉकी के मैदान में मचने वाला है कोहराम!

लुसाने। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने आती रहती हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ। अब FIH हॉकी वर्ल्ड. . .

लुसाने। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें आमने-सामने आती रहती हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ। अब FIH हॉकी वर्ल्ड कप में एक बार फिर दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होंगी। हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप सामने आ चुके हैं और भारत-पाकिस्तान साथ में हैं। ऐसे में अब उनके बीच धमाकेदार मैच होना तय है. बता दें कि हॉकी का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट इस बार नीदरलैंड और बेल्जियम में आयोजित होगा।
नीदरलैंड्स और बेल्जियम की मेजबानी में इस साल में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। एम्सटर्डम के ऐतिहासिक वेगेनर स्टेडियम में मंगलवार को हॉकी विश्व कप के ड्रॉ घोषित किए गए। भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल डी में रखा गया है। हॉकी विश्व कप 15 अगस्त से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।

पुरुष टीम को मिला पूल-डी

भारतीय पुरुष टीम को भी पूल डी में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमें हैं। भारत की दोनों टीमें अपने ग्रुप चरण के मैच नीदरलैंड्स में खेलेगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि विश्व कप का पूरा कार्यक्रम बुधवार को घोषित किया जाएगा।
जर्मनी गत चैंपियन हैं, जिसने 2023 में भुवनेश्वर में हुए फाइनल में बेल्जियम को हराकर खिताब जीता था। ड्रॉ की घोषणा हॉकी दिग्गज नाओमी वेन एस, बारबरा नीलन और टेन डे नुएर ने की। वहीं मशहूर डीजे ला फुएंते को हॉकी विश्व कप का डच ब्रैंड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया।

दोनों वर्गों के ग्रुप इस प्रकार हैं


पुरुष पूल ए : नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
पूल बी : बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
पूल सी : ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
पूल डी : इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

हिला
पूल ए : नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
पूल बी :अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्काटलैंड
पूल सी :बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
पूल डी : चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम