Home » खेल » भारत-पाकिस्तान महामुकाबला : क्या फिर चलेगा हार्दिक पंड्या का ‘काला जादू ?’ मंत्र फूंककर फेंकी थी गेंद और पाकिस्तान ने टेक दिए थे घुटने

भारत-पाकिस्तान महामुकाबला : क्या फिर चलेगा हार्दिक पंड्या का ‘काला जादू ?’ मंत्र फूंककर फेंकी थी गेंद और पाकिस्तान ने टेक दिए थे घुटने

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज, 15 फरवरी को जब भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव या अभिषेक शर्मा पर ही नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी पर भी होंगी. . .

कोलंबो। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज, 15 फरवरी को जब भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव या अभिषेक शर्मा पर ही नहीं, बल्कि उस खिलाड़ी पर भी होंगी जिसने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या। जिन्होंने कई मौकों पर पाकिस्तान के नाम में दम किया है। हार्दिक इसके अलावा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को परेशान करने के कई तरकीब भी जानते हैं।

अहमदाबाद का वह मंत्र और पाकिस्तान हुआ था पस्त

फैंस आज भी साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के उस पल को नहीं भूले हैं, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार्दिक पंड्या ने गेंद को चूमकर मानो उस पर कोई मंत्र फूंका था और अगली ही गेंद पर सेट बल्लेबाज इमाम-उल-हक आउट हो गए। इमाम ने इस मुकाबले में 38 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह कोई मंत्र वाली चीज नहीं थी, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में इसे उनके काले जादू के नाम से वायरल कर दिया गया। आज भी कोलंबो में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि हार्दिक अपनी उसी जादुई गेंदबाजी से पाकिस्तान के घुटने टिकवाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का रिकॉर्ड

आंकड़े गवाही देते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक भारत के सबसे बड़े मैच विनर हैं। हार्दिक भारत-पाक टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट (15 विकेट) लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हर एक पारी में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है। भले ही पाकिस्तान के खिलाफ उनका औसत बल्लेबाजी में 19.6 का है, लेकिन मेलबर्न (2022) जैसी परिस्थितियों में उनकी 40 रनों की पारी जीत के लिए निर्णायक साबित हुई थी। ऐसे में वह बल्ले और गेंद दोनों से कमाल इस मैच में कर सकते हैं।

शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक

इस वर्ल्ड कप में हार्दिक अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिख रहे हैं। पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने महज 28 गेंदों पर 52 रन ठोके और 2 विकेट भी झटके। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले दो महीनों से सुबह-शाम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसका असर उनकी फिटनेस और खेल में साफ दिख रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम