Home » खेल » भारत-श्रीलंका का मुकाबला टाई हुआ, अब सुपरओवर से होगा विजेता का फैसला

भारत-श्रीलंका का मुकाबला टाई हुआ, अब सुपरओवर से होगा विजेता का फैसला

दुबई। भारत और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप का मुकाबला टाई हो गया है। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 202 रन बना लिए। अब फैसला सुपरओवर से होगा।एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम. . .

दुबई। भारत और श्रीलंका के बीच जारी एशिया कप का मुकाबला टाई हो गया है। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर 202 रन बना लिए। अब फैसला सुपरओवर से होगा।
एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में आज भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। यह मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा। श्रीलंका के कप्‍तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
अभिषेक शर्मा के अर्धशतक (61) के चलते भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। यह इस एशिया कप का सबसे बड़ा स्‍कोर है। अब श्रीलंका को अगर जीत दर्ज करनी है तो 203 रन बनाने होंगे।
सुपर-4 में 2 जीत के साथ भारतीय टीम पहले ही फाइनल में जगह पक्‍की कर चुकी है। लीग स्‍टेज में जीत की हैट्रिक लगाने वाली श्रीलंका टीम सुपर-4 में फेल रहे। श्रीलंका को पहले बांग्‍लादेश और फिर पाकिस्‍तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में टीम पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। अब चरिथ असलंका की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा लेने पर है।
203 रन चेज करने उतरी श्रीलंका टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे पर रन 11 ही बने। ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया है। एशिया कप 2025 में यह पहला सुपर ओवर होगा।


Discover more from Universe TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 

Discover more from Universe TV

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading