Home » खेल » भुवनेश्वर टाइगर्स बनी ईकासा प्रीमियर लीग की चैम्पियन, राउरकेला स्ट्राइकर्स को हराकर जीता ख़िताब, पूर्वी भारत के सात शहरों के टीमों ने लिया हिस्सा

भुवनेश्वर टाइगर्स बनी ईकासा प्रीमियर लीग की चैम्पियन, राउरकेला स्ट्राइकर्स को हराकर जीता ख़िताब, पूर्वी भारत के सात शहरों के टीमों ने लिया हिस्सा

सिलीगुड़ी। ईस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ईकासा), ईआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट ईकासा प्रीमियर लीग (EPL) 2026 का सफलतापूर्वक समापन 4 अप्रैल को हिंदी हाई स्कूल, एस.एफ. रोड, सिलीगुड़ी में हुआ। इस भव्य आयोजन. . .

सिलीगुड़ी। ईस्टर्न इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ईकासा), ईआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट ईकासा प्रीमियर लीग (EPL) 2026 का सफलतापूर्वक समापन 4 अप्रैल को हिंदी हाई स्कूल, एस.एफ. रोड, सिलीगुड़ी में हुआ। इस भव्य आयोजन की मेजबानी सिलीगुड़ी ब्रांच ऑफ ईआईआरसी एवं ईआईसीएएसए ने की।

पूर्वी भारत के सात शहरों के टीमों ने लिया था हिस्सा

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पूर्वी भारत के सात शहरों सिलीगुड़ी, कोलकाता, गुवाहाटी, संबलपुर, भुवनेश्वर, कटक एवं ब्रह्मपुर (संयुक्त टीम) और राउरकेला की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने क्षेत्रीय स्तर पर खेल भावना, एकता और आपसी समन्वय को मजबूत किया।

2 अप्रैल से शुरू हुआ था टूर्नामेंट

टूर्नामेंट का उद्घाटन 2 अप्रैल को एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी श्री करीमुल हक (एंबुलेंस दादा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया, माता-पिता की सेवा का महत्व बताया तथा खेल भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कुल 12 मुकाबले खेले गए,

तीन दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में कुल 12 मुकाबले खेले गए, जिनमें 7 लीग मैच, 2 एलिमिनेटर, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल शामिल रहा। सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला भुवनेश्वर और राउरकेला के बीच

4 अप्रैल को खेले गए फाइनल मुकाबले में भुवनेश्वर टाइगर्स और राउरकेला स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। दर्शकों के उत्साह और जोश के बीच खेले गए इस मुकाबले में भुवनेश्वर टाइगर्स ने शानदार जीत दर्ज कर EPL 2026 का खिताब अपने नाम किया।

आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए रंजीत कुमार अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष सीए रंजीत कुमार अग्रवाल रहे। उन्होंने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
ईआईसीएएसए ईआईआरसी के चेयरमैन सीए हरि राम अग्रवाल ने सिलीगुड़ी टीम के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की और विजेता टीम को बधाई देते हुए अन्य टीमों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन सीए सरबजीत सिंह होरा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि ईआईसीएएसए सिलीगुड़ी ब्रांच के चेयरमैन सीए प्रतीक गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

आयोजकों ने व्यक्त किया आभार

तीन दिवसीय EPL 2026 का सफल आयोजन आयोजकों, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों के समर्पण, समन्वय और टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस आयोजन ने न केवल क्रिकेट के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया, बल्कि पूर्वी भारत के सीए छात्रों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के भव्य आयोजनों के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम