जलपाईगुड़ी। भाजपा जलपाईगुड़ी नगर मंडल -1 की ओर से रविवार को एक नंबर वार्ड की इंदिरा कॉलोनी में टीएमसी, माकपा, कांग्रेस पार्षदों व नगरपालिका प्रशासक मंडल पर कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ पथ सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी भाजपा जिला समिति के उपाध्यक्ष आलोक चक्रवर्ती, सचिव तपन राय महाशय, जलपाईगुड़ी शहर मंडल- 1 के महासचिव मनोज कुमार शाह, शक्ति केंद्र प्रमुख भोला राजोक महाशय, राजकमल साहा (चिंपू) समेत काफी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता एवं समर्थक मौजूद थे। सभी नेताओ ने कहा तृणमूल कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और आतंक बढ़ाता ही जा रहा है और भाजपा इसके विरुद्ध लड़ाई जारी रखेगी।
Post Views: 5