ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » मंत्री फिरहाद हाकिम ने कोलकाता में रखा था फर्जी आईएसआई एजेंट, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने जमकर बोला तृणमूल पर हमला

मंत्री फिरहाद हाकिम ने कोलकाता में रखा था फर्जी आईएसआई एजेंट, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने जमकर बोला तृणमूल पर हमला

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की जमकर आलोचना की। अर्जुन सिंह ने तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे दिग्गज तृणमूल. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की जमकर आलोचना की। अर्जुन सिंह ने तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे दिग्गज तृणमूल नेता व् राज्य के नगर निगम विभाग के मंत्री फिरहाद हाकिम की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा की कोलकाता में उनके द्वारा पाकिस्तान का नकली आईएसआई एजेंट रखा गया था , क्या वह सिलीगुड़ी में भी रखेंगे। कोलकाता में कई दिनों तक पानी नहीं आता है। अम्फान तूफान आने के बाद 15 दिनों तक बिजली नहीं था , विधुत तार टूटने से बच्चो और वृद्धों की मौत हो जा जाती है। क्या वह सिलीगुड़ी नगर निगम को कोलकाता बनाना चाहते है। साथ ही उन्होंने सिलीगुड़ी शहर के तेज गति से विकास के लिए इस बार भाजपा को मौका देने की अपील की। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि शहरी निकाय चुनाव में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब देगी।
उन्होंने ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ता किसी भी हालात में बुथ नहीं छोड़ेंगे। तृणमूल जिस भाषा में प्रश्न करेगी, उसी भाषा में भाजपा कार्यकर्ता जवाब देंगे। वह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे है।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
विवाह पंचमी पर इस स्त्रोत का पाठ करने से संवर जाएगा जीवन दूध के साथ घी का सेवन करने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सर्दियों में भी खिल उठेगा चेहरा, लगाएं गुलाब जल टेस्टोस्टेरोन थेरेपी से क्या होता है? लंबे समय तक टिकेगी लिपस्टिक, आजमाएं ये ब्यूटी हैक्स