उत्तर दिनाजपुर। देर रात दासपाड़ा संन्यासीतला शिव मंदिर में लूट के दौरान लुटेरों को रोकने की कोशिश करने पर लुटेरों के हमले में सिविक वॉलेंटियर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार देर रात छह लुटेरे आग्नेयास्त्र लेकर मंदिर में चोरी करने आए थे। उस समय 2 सिविक वोलेंटियर रात में पहरा दे रहे थे। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। तभी उनके साथ मुठभेड़ में लुटेरों की पिटाई से एक सिविक वोलेंटियर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने मंदिर के 2 दान पात्र लूट लिए।
खबर मिलने के बाद गंभीर रूप से घायल सिविक वोलेंटियर को इस्लामपुर महकमा अस्पताल लाया गया। जहां, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने सिविक वोलेंटियर को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, क्योंकि उसकी हालत गंभीर थी।
स्थानीय लोगों ने मंदिर में चोरी के दोषियों को गिरफ्तार कर अनुकरणीय सजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर चोपड़ा थाने की दासपाड़ा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। मंदिर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने दानपात्र से रुपए निकाल लिए और दानपात्र को फेंक दिया। चोपड़ा थाने की दासपाड़ा चौकी की पुलिस ने गुरुवार सुबह इन्हें बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.