Home » पश्चिम बंगाल » मछुओं को दी गयी साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स

मछुओं को दी गयी साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल सरकार के मत्स्य विभाग के पहल पर सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा से पहले मछुआरों को साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स दिए गए। जानकारी के अनुसार आज सरकार की ओर से करीब 30 मछुआरों. . .

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल सरकार के मत्स्य विभाग के पहल पर सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा से पहले मछुआरों   को साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स दिए गए। जानकारी के अनुसार आज सरकार की ओर से करीब 30 मछुआरों को  साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स प्रदान किया गया। पूजा से पहले साइकिल और हाइजीनिक इंसुलेटेड बॉक्स मिलने से मछुआरों में ख़ुशी देखी गयी।
उल्लेखनीय है कि मछलियों की सुविधाजनक बिक्री के लिए राज्य कृषि विकास योजना द्वारा मत्स्य विभाग की ओर से मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौकाएं, साइकिल और स्वच्छ इंसुलेटेड बॉक्स उपलब्ध कराने की एक योजना अपनायी गयी है। इसी योजना के तहत आज सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मछुआरों को ये उपकरण प्रदान किये गए।
कार्यक्रम में  मौजू   डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने बताया कि सिलीगुड़ी में नगर निगम की पहल पर यह व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा ये उपकरण मिलने से मछुआरों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह पहल जारी रहेगी।