Home » पश्चिम बंगाल » मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग में दिखाए ममता बनर्जी के विज्ञापन, विरोध करने पर मारपीट

मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग में दिखाए ममता बनर्जी के विज्ञापन, विरोध करने पर मारपीट

नादिया: जिले के रानाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक मतदान अधिकारी सैकत चटर्जी पर कार्यालय के कर्मचारियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह. . .

नादिया: जिले के रानाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण सत्र के दौरान एक मतदान अधिकारी सैकत चटर्जी पर कार्यालय के कर्मचारियों ने बेरहमी से हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब सैकत ने प्रोजेक्टर स्क्रीन पर ममता बनर्जी के विज्ञापन और दीघा मंदिर के दृश्यों को दिखाए जाने का विरोध किया, जबकि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू थी। इस बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई।

ट्रेनिंग के दौरान दिखाए विज्ञापन

खबरों के अनुसार, यह घटना देबनाथ इंस्टीट्यूशन में हुई, जहां मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा था। सैकत चटर्जी के अनुसार, जब प्रशिक्षण चल रहा था, तब प्रोजेक्टर पर ममता बनर्जी और दीघा मंदिर से संबंधित प्रचार वाले दृश्य दिखाए गए। उन्होंने, कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर, इन दृश्यों को दिखाए जाने पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि चुनाव से संबंधित एक आधिकारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इस तरह की सामग्री क्यों दिखाई जा रही है।

दो चरणों में होगा मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में 7 मई 2026 को सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान कराने का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से जुड़ी तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां दो चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया है। पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को होगा। वहीं चुनाव के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में करीब 7.04 करोड़ वोटर्स हैं, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीट हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम