मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। ग्रामीण मार्ग कालपी से भैंसवाही के बीच स्थित पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घटना देर रात की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही बीजाडांडी सहित आसपास के दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुल की जर्जर स्थिति और अंधेरे के कारण बाइक चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तकों की शिनाख्त की जा रही है
वहीं, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि बीजाडांडी थाना टिकरिया और निवास थाना का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मोटरसाइकिल सवार चारों युवकों के शव को बरामद कर लिया गया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी ले जाया गया है। सभी मृतक कहां के रहने वाले हैं और कहा जा रहे थे इसका पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को इन का शव सौंप दिया जायेगा। पुलिस एक्सीडेंट के कारणों की जांच कर रही है।