ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » ममता बनर्जी की चहेती से बागी बनीं राजन्या हलदार सादगी में भी आगे, सूट-साड़ी के साथ जींस में जचती हैं युवा नेता

ममता बनर्जी की चहेती से बागी बनीं राजन्या हलदार सादगी में भी आगे, सूट-साड़ी के साथ जींस में जचती हैं युवा नेता

डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती दे रही युवा नेता राजन्या हलदार पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। पहले कभी ममता बनर्जी की चहेती रही राजन्या अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं इसलिए उनके. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती दे रही युवा नेता राजन्या हलदार पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। पहले कभी ममता बनर्जी की चहेती रही राजन्या अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं इसलिए उनके खूब चर्चे हो रहे हैं। सूट- साड़ी पहन वह सादगी भरे अंदाज में प्रचार- प्रसार करती नजर आ रही हैं, तो उनकी पुरानी तस्वीरें भी ध्यान खींच रही हैं। जिनमें उनका स्टाइल कमाल का लगा।
दरअसल, टीएमसी छात्र परिषद की तेजतर्रार नेता रहीं राजन्या को मेडिकल कॉलेज में रेप केस मामले पर शॉर्ट फिल्म बनाने के बाद पार्टी ने निकाल दिया था। जिसके बाद वह निर्दलीय मैदान में उतरकर सरकार पर हमला बोल रही हैं। इसलिए उन्हें बागी भी कहा जा रहा है। हालांकि, यहां हम उनके चुनावी दांव- पेंच नहीं बल्कि स्टाइल की बात कर रहे हैं। जिनके लुक्स सिंपल, एलिगेंट और स्टनिंग हैं।

कुर्ता सेट में लगीं सुंदर

राजन्या यहां रेड एंड वाइट कलर के कॉटन के कुर्ता सेट में नजर आ रही हैं। कुर्ते को गोल नेकलाइन देकर उसे रेड प्रिंटेड पैटर्न से हाइलाइट किया, तो 3/4 स्लीव्स और कुर्ते के बॉर्डर पर भी डिजाइन बनाया। वहीं, बाकी के हिस्से पर स्क्वयार बूटियां बनकर साथ में उन्होंने चेकर्ड पैटर्न वाली सलवार पहनी। जिसे कोल्हापुरी चप्पल और झुमकों के साथ स्टाइल करके वह सुंदर दिखीं।

साड़ी में दिखा देसी ग्लैम

यहां राजन्या पर्पल कलर की साड़ी पहने हुए हैं। जिसके पल्लू पर कलरफुल थ्रेड से पतंग वाली शेप में कढ़ाई की गई, तो बॉर्डर के निचले हिस्से को पिंक टच देकर फ्लोरल बेल बनाई। जिसने इसकी खूबसूरती को बढ़ा दिया, तो क्रीम कलर का स्लीवलेस ब्लाउज लुक में देसी ग्लैमर का तड़का लगा गया। जिसे उन्होंने सिल्वर चूड़ियां, बाजूबंध, रिंग और बिंदी लगाकर पूरा किया। जहां प्यारी- सी मुस्कान के साथ वह दिल जीत गईं।

ADVERTISEMENT

कैजुअल लुक के तो क्या कहने

यूं तो राजन्या ज्यादातर देसी अटायर में ही नजर आती हैं, लेकिन उनका जींस में कैजुअल लुक भी बढ़िया लगता है। यहां ब्राउन कलर की डेमिन को उन्होंने फुल स्लीव्स वाइट बॉडी फिटेड टॉप के साथ पेयर किया, तो उसे हाफ क्रॉप जैकेट के साथ स्टाइल कर लिया। जिसने लुक में फंकी वाइब्स ऐड की। जैकेट पर कलरफुल पैटर्न बने हैं, तो फ्रंट में डोरी देकर इसे स्टाइल किया। लुक को फाइनल टच उन्होंने बटरफ्लाई इयररिंग्स के साथ दिया।

सूट में दिखीं खूबसूरती

राजन्या यहां सूट में पार्टी रेडी लग रही हैं। उनके कुर्ते की नेकलाइन को बूटियों से हाइलाइट करके आसपास फ्लोरल बेल बनाई, जो इसे क्लासी फील दे गई। जिसके स्लीव्स को प्लेन रखा, तो साथ में उन्होंने मैचिंग ऑर्गेंजा का दुपट्टा ओढ़ा। जिसके बॉर्डर पर सुनहरे धागों से बेल बनाई, तो फाइनल टच उन्होंने पर्ल डिटेलिंग वाले झुमके, वॉच और बिंदी लगाकर दिया और सूट में देसी अदा दिखाकर दिल जीत लिया।

शानदार लगा यह साड़ी लुक

सफेद कलर की साड़ी को ब्लू कलर के लाइट और डार्क शेड बॉर्डर से सजाया गया है। जिस पर बना पैच डिजाइन इसे एलिगेंट लुक दे रहा है, जो पूरे पल्लू पर हो रखा है। इसे मैचिंग ब्लाउज की बजाए राजन्या ने कंट्रास्ट में रेड एंड वाइट कलर के चेकर्ड ब्लाउज के साथ पहना और ओपन पल्लू के साथ साड़ी ड्रेप करके अपनी सुंदरता दिखाई। युवा नेता के हाथ में शेल्स वाले कंगन के साथ ही ब्लू और येलो कंगन स्टनिंग लगे।

प्रचार के दौरान कुछ ऐसा है अंदाज

राजन्या का यहां कुर्ते में लुक बेहद सिंपल है। पर्पल कलर के थ्रेड एम्ब्रॉयडरी से सजा कुर्ते के बॉर्डर को वाइट चेकर्ड पैटर्न के साथ क्लासी टच दिया, तो साथ में उन्होंने मैचिंग पैंट्स पहनी। जिसके बॉर्डर को पर्पल कलर प्लीट्स बनाकर थोड़ा यूनिक बनाया। जिसे कॉटन के वाइट दुपट्टे के साथ पेयर करके उन्होंने सिर पर ब्लैक एंड वाइट प्रिंटेड स्कार्फ बांध लिया। जिस तरह के स्कार्फ वह चुनाव प्रचार के दौरान हमेशा पहने नजर आ रही हैं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम