Home » देश » ममता बनर्जी हुईं 71 साल की, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं, जानें क्या बोले

ममता बनर्जी हुईं 71 साल की, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं, जानें क्या बोले

डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी. . .

डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार 5 जनवरी को अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में ममता बनर्जी से क्या कहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने X पर लिखा- “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

ममता बनर्जी के बारे में जानिए

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री और राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। ममता बनर्जी तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। इसके साथ ही ममता बनर्जी 7 बार की लोकसभा सांसद भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के पर भी सेवा दे चुकी हैं। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

डॉ. मुरली मनोहर जोशी को मिली बधाई

पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा- “आदरणीय राजनेता, प्रख्यात बुद्धिजीवी और पक्के राष्ट्रवादी डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण, खासकर शिक्षा, संस्कृति और भारत की सभ्यतागत मूल्यों को लोकप्रिय बनाने में, ने सार्वजनिक जीवन को बहुत समृद्ध किया है। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे।”

Web Stories
 
बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम वायु प्रदूषण में अपने फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए करें ये योगासन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स हाई ब्लड शुगर से जुड़े इन संकेतों को न करें नजरअंदाज वजन को कंट्रोल करने के लिए न खाएं ये चीजें