Home » देश » महंगाई की एक और मार, अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें कल से लागू

महंगाई की एक और मार, अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें कल से लागू

नई दिल्ली। देश वासियों को महंगाई की एक और मार पड़ी है. अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कीमतों में. . .

नई दिल्ली। देश वासियों को महंगाई की एक और मार पड़ी है. अमूल नाम से दूध उत्पाद की बिक्री करने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। कीमतों में बढ़त बुधवार से लागू होगी। कीमतों में बढ़त के बाद से अब अमूल के हर लीटर पर ग्राहकों को 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे. फेडरेशन के मुताबिक बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है।
अमूल दूध की कीमतों में की गई यह वृद्धि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के अलावे दिल्ली व एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और दूसरे ऐसे सभी जगहों पर लागू होगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं। अमूल दूध के कीमतों में यह वृद्धि 17 अगस्त 2022 से लागू होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम