Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

महाराष्ट्र में कोरोना की कहर ,24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा कोरोना केस

- Sponsored -

- Sponsored -


महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। शनिवार को एक बार फिर यहां 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए तो 166 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। मुंबई में भी पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 6 हजार से अधिक मरीज मिले हैं।

देश में सर्वाधिक कोरोना केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। शनिवार को राज्य में 35,726 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद यहां मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 26 लाख 73 हजार 461 हो गई है। 24 घंटे में 166 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 54,073 हो गई है। 24 घंटे में राज्य में 14,523 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक कुल 23,14,579 लोग यहां कोरोना को मात दे चुके हैं। राज्य में अब कुल एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के पार चली गई है। यहां देश के सर्वाधिक 3,03,475 एक्टिव केस हैं।

मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 6123 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश की आर्थिक राजधानी में अब तक कुल 3,91,751 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना वायरस के मामलों में हाल में हुई बढ़ोतरी पर काबू करने के लिए जूझ रही महाराष्ट्र सरकार ने राजनीतिक और धार्मिक सहित सभी प्रकार की सभाओं के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध की शनिवार को घोषणा की। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि रेस्तरां, उद्यान और मॉल रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि लोगों को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के दौरान समुद्र तटों पर जाने की अनुमति नहीं होगी, ड्रामा थिएटर भी शनिवार रात से बंद रहेंगे। ये आदेश शनिवार की मध्यरात्रि से लागू होंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.